क्या टेक्नोलॉजी फिल्मों का रूप बिगाड़ रही है?
Dainikbhaskar.com
| Dec 22, 2012, 12:12PM IST

ल्यूक एडवर्ड्स के अनुसार अच्छे सिनेमा के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जरूरी हैं। इनसे फिल्म की क्वालिटी बेहतर बनती है। स्टार वार्स, गोन विद द विंड कुछ उदाहरण हैं। इन फिल्मों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके फिल्म क्वालिटी को अच्छा किया गया है। आईमैक्स, रेड कैमरे, सोनी और एलजी 4के टेली का इस्तेमाल करके पिक्चर क्वालिटी अच्छी बनी है। इन तकनीकों की मदद से कोई भी फिल्में बना सकता है। सिर्फ क्रिएटिविटी की जरूरत पड़ेगी।
स्टीफन ग्रेव्स का कहना है कि फिल्मों में थ्रीडी और 48 एफपीएस (फ्रेम्स पर सेकंड) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने से फिल्में अपना असली लुक खोती जा रही हैं। फिल्म मेकिंग में टेक्नोलॉजी का प्रयोग सही तरीके और समझदारी से होना चाहिए। फिल्में तकनीक बेचती हैं। तकनीक पर निर्भर नहीं करती हैं। तकनीक का इस्तेमाल वहीं करें जहां इसकी जरूरत है।









