गूगल ने लांच किया नेक्सस 7

दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों में से एक गूगल अब टैबलेट मार्केट में भी आ गई है। कंपनी ने बुधवार को अपना पहला टैबलेट 'नेक्सस 7' लॉन्च कर दिया। वह भी काफी कम कीमत का टैबलेट।
नेक्सस 7 की खूबियां - सात इंच की स्क्रीन और 1280*800 पिक्सल्स की रिजॉल्यूशन
- 1.3 गीगाहर्ट्ज टेग्रा 3 प्रोसेसर
- 1 जीबी का रैम
- 8 जीबी और 16 जीबी की स्टोरेज मेमरी में उपलब्ध
- नई टेक्नोलॉजी, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर के लेटेस्ट वर्जन जैली बीन से चलेगा। इसे एसस ने तैयार किया है।
कीमत
नेक्सस 7 के 8 जीबी मेमरी वाले मॉडल की कीमत करीब 11,328 रुपये और 16 जीबी मेमरी वाले मॉडल की कीमत 14,164 रुपये के आस-पास हो सकती है। यह कीमत ऐपल और दूसरी बड़ी कंपनियों के टैबलेट की तुलना में काफी कम है। हालांकि, भारत के ग्राहकों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय बाजार में यह टैबलेट कब आएगा, इस बारे में कुछ साफ नहीं है।









