नोकिया का यह शानदार मोबाइल फोन भारत में भी उपलब्ध है। इसे हाल ही में नोकिया वर्ल्ड में प्रदर्शित किया गया था और अब यह भारत में बिकने लगा है।
यह फोन है नोकिया आशा 300 और यह 3जी फोन है। इसमें 1 जीएचजेड प्रॉसेसर लगा हुआ है। इसका स्क्रीन 2.4 इंच का है और इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा है जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है। इसकी मेमरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें ई मेल, इंस्टैंट मेसेजिंग, वाई फाई तथा स्टीरियो एफएम रेडियो भी है। इसमें अनलिमिटेड म्यूजिक तथा डीआरआएम फ्री म्यूजिक भी है। इस मोबाइल के धारक नोकिया स्टोर को एक्सेस करके भी म्यूजिक पा सकते हैं।
इसकी बैटरी 7 घंटे की टॉक टाइम देती है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट के जरिये भारत में 6,835 रुपए है।
Related Articles: