नोकिया आशा 303 है पैसा वसूल मोबाइल

आशा 303 एक एक टच एंड टाइप मोबाइल है जो एस-40 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। 128 जीबी रैम और 3.2 मेगापिक्सल कैमरा इसकी खासियत है यह एक फीचर फोन है जो एक अच्छा एहसास देता है। ऐप्स, इंटरनेट के मामले में यह फोन लाजवाब है इन सब चीजों को के बावजूद बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मोबाइल अपनी कीमत के साथ न्याय करता है।
प्लास्टिक बॉडी होने के बावजूद इसकी बॉडी काफी चमक बिखेरती है। इस मोबाइल के लिए ऐप्स की कोई कमी नहीं है इसके ऐप्स आप नोकिया की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस मोबाइल पर ईमेल और सोशल नेटवर्किंग साइट्स को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके अलावा इस मोबाइल पर इंटरनेट और वाई फाई इस्तेमाल करना आसान है।
मोबाइल में गाने भी आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं 32 जीबी तक का मेमोरी स्लॉट मोबाइल की उपयोगिता को और बढ़ा देता है। अगर आप नोकिया का बेहतरीन मोबाइल चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है।






