विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Nokia-Ban-Money-Service-

नोकिया ने दिया तगड़ा झटका.. बंद करेगी 'सेवा'

Dainikbhaskar.com | Mar 13, 2012, 13:24PM IST
 
 


मोबाइल बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने मुख्य कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति के तहत दुनियाभर में अपनी नोकिया मनी सेवा बंद करने का फैसला लिया है। नोकिया ने लगभग 2 साल पहले भारत में भी ये सेवा शुरू की थी। इसके लिए कंपनी ने यस बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया के साथ करार किया था। भारत में कंपनी के इस सेवा के 2 लाख उपभोक्ता हैं। इस सेवा के जरिए नोकिया बिल भुगतान और धन हस्तांतरण की सुविधा बंद की थी। कंपनी ने उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए नोकिया मनी सेवा शुरू की थी। वैश्विक मंदी और मोबाइल फोन बाजार में घटती हिस्सेदारी के चलते विपणन रणनीति में बदलाव किया है। कंपनी ने कहा है कि सेवा चरणबद्ध तरीके से बंद की जाएगी। उपभोक्तओं को अपना पैसा इस्तेमाल करने का पूरा करने का मौका दिया जाएगा। इस बीच कंपनी ने अपनी सेवा बंद करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क किया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment