विज्ञापन
 
 
 
 

E-5, नोकिया के तरकस का एक प्रभावी तीर

 
Source: बिज़नेस ब्यूरो   |   Last Updated 12:35(28/01/12)
 
 
 
 

यह मोबाइल फोन नोकिया के प्रभावशाली फोन्स में है और इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। सबसे बड़ी बात है कि इस क्वर्टी फोन में वह सब कुछ है जो एक बढ़िया स्मार्टफोन में होना चाहिए।


यह फोन नोकिया ई 63 का अगला संस्करण है और यह सिंबियन सीरीज 60 पर आधारित है। क्वर्टी होने के कारण इसका स्क्रीन छोटा है यानी 2.36 इंच का। इसका रिजॉल्यूशन इसका कमजोर पहलू है क्योंकि यह महज 320X 240 है।  


इसका कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसमें एलईडी फ्लैश है। इससे तस्वीरें बढ़िया आती हैं। इसका कीबोर्ड अंधेरे में अच्छी तरह प्रकाशित हो जाता है। इसमें दो अलग कीज हैं और उनमें एक मेसेजिंग के लिए है जो एक अच्छा आयडिया है। फेसबुक के शौकीनों के लिए इसमें अलग से ऐप्प है।


इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी ईमेल क्षमता। यह तेजी से काम करता है और इससे फाइलें वगैरह बढ़िया एडिट होती हैं। चैट करने वालों के लिए भी यह बढ़िया उपकरण है। अगर इस पर आप ओपरा मिनी डाउनलोड कर लें तो यह और प्रभावी हो जाता है।


नोकिया ई63 से तुलना करें तो यह फोन कहीं बेहतर है। सिर्फ एक प्वाइंट पर यह उससे मार खाता है और वह है इसका वजन। इसका लुक शायद आपको पसंद न आए क्योंकि यह उतना स्लीक नहीं है।



Related Articles:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Who looks hotter in red bikini?
Just Added

Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Bold BEBO
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular