नई दिल्लीः मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया ने देसी समूह टाटा को पछाड़ कर पहला स्थान पा लिया है। फिनलैंड की इस कंपनी को भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड का सम्मान मिला है।
हाल में हुए एक सर्वे द ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट इंडिया स्टडी 2012 के मुताबिक नोकिया टाटा से आगे निकल गई है। तीसरे नंबर पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कोरियाई कंपनी एलजी है। चौथे स्थान पर है कोरियाई कंपनी सामसुंग और पांचवें पर है जापानी कंपनी सोनी।
ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआरए) द्वारा करवाए गए इस सर्वे ने लोगों का भी सर्वे करवाया है। इसके मुताबिक अन्ना हजारे 106 वें स्थान पर हैं जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 234 वें स्थान पर। ऐक्टर सलमान खान 355 वें स्थान पर हैं।
अगस्त में हुए इस सर्वे में 17,000 ब्रांड शामिल किए गए थे। देश के 15 शहरों में 2,700 लोग इसमें शामिल हुए थे।
टॉप टेन ब्रांड में मारुति, बजाज, एलआईसी, भारती एयरटेल और रिलायंस हैं। सर्वे में टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को 583 तथा विजय माल्य़ा को 603 वां स्थान मिला है। मुकेश अंबानी 894 वें स्थान पर हैं।
Related Articles: