मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया अपनी स्मार्टफोन फैक्ट्री के कर्मचारियों को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। कंपनी हंगरी, मैक्सिको और फिनलैंड में करीब 4000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखायेगी। इन फैक्ट्रियों को स्मार्टफोन बाजार में नोकिया की दावेदारी मजबूत करने के लिए बनाया गया था। हालांकि कंपनी स्मार्टफोन बाजार में ज्यादा कुछ करने में सफल नहीं हुई है।
आईडीसी के मुताबिक, नोकिया खुद को स्मार्टफोन सेगमेंट में साबित करने में लगी हुई है। इसके लिए कंपनी अपने विंडो स्मार्टफोन के लॉन्च का सहारा लेगी। नोकिया ने दिसंबर तक 2 करोड़ फोन ही बेचे हैं। ऐसे में अब जानकार नोकिया फैक्ट्रियों के एशिया में ट्रांसफर किये जाने की संभावना भी जता रहे हैं। यहां पर स्मार्टफोन पार्टस बनाने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है।
नोकिया का कहना है, योजना के तहत कोमारोम, रेयनोसा और सालो में फैक्ट्रियों का काम जारी रहेगा। यहां से स्मार्टफोन ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से उत्पादन किया जायेगा।
सूत्रों के अनुसार, डिवाइस डिवीजन को एशिया में शिफ्ट करके कंपनी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। 2012 के अंत तक कंपनी की ओर से कई योजनाओं का खुलासा किये जाने की संभावना है।
Related Articles: