नोकिया ने भारत में पेश किया सबसे सस्ता मोबाइल!

जी हां, दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी नोकिया ने भारत में अपना सबसे सस्ता विंडो आधारित मोबाइल फोन उतार दिया है हम बात कर रहे हैं नोकिया लूमिया 610 की। इस मोबाइल की कीमत 12,999 रुपए है जो इसे दुनिया का सबसे सस्ता विंडो आधारित मोबाइल बनाता है।
नोकिया ने इसमें कई बदलाव करके इसे उतारा है इसमें पहले से बेहतर 256 एमबी रैम दी गई है। इस मोबाइल की मुख्य खूबियां इस प्रकार हैं—
800 MHz processor
256MB of RAM
3.7 inch display
800x480 pixels resolution
5MP camera
8GB of internal memory,
Wi-Fi, Bluetooth, HSUPA and HSPDA connectivity, microUSB,
Latest Windows Phone 7.8 OS
इस मोबाइल में बेहतर पिक्चर क्वालिटी के अलावा सेल्फ टाइमर भी दिया गया है। लूमिया 610 फ्री डीआरएम के साथ दिया जा रहे है जिसमें 45 लाख गाने उपलब्ध हैं। इसमें ऑनलाइन गाने डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नोकिया मैप,नोकिया ड्राइव और नोकिया ट्रैफिक भी डाउलोडिड है।
इसमें 4 रंग उपलब्ध हैं जिसमें मेजेंटा, सफेद, ब्लू और ब्लैक शामिल हैं। 7 जुलाई से यह मोबाइल पूरे भारत में मिलने लगेगा।









