Home >> Gadgets >> Latest >> Nokia-Launches-The-Asha-202-Dual-Sim-Touch-And-Type-Feature-Phone-For-Rs
नोकिया ने लॉन्च किया सस्ता ड्यूल सिम मोबाइल
बिजनेस ब्यूरो
| May 02, 2012, 11:23AM IST

नोकिया ने बाजार में एक और सस्ता धमाका कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल बनाने वाली कंपनी ने भारतीय बाजार में नोकिया आशा 202 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। यह ड्यूल सिम टच एंड टाइप मोबाइल है।
नोकिया के इस मोबाइल में कई खूबियां हैं इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है इसके अलावा म्यूजिक प्लेयर, एफएम रेडियो, नोकिया ब्राउजर और ब्लूटूथ भी होगा। इसके अलावा इसकी एक्सपेंडेबल मेमोरी 32 जीबी तक है। नोकिया ने देश के पांच बड़े मोबाइल ऑपरेटरों से टाइअप भी किया है जिसके मुताबिक यह ऑपरेटर नोकिया आशा 202 के साथ छह महीने तक हर महीने 100 एमबी डेटा मुफ्त देंगे।
नोकिया का यह मोबाइल चार रंगो ब्लैक एंड गोल्ड,सिल्वर वाइट,डार्क ग्रे और डार्क रेड में उपलब्ध है इसकी बाजार में कीमत 4,149 रुपए है।






