विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Nokia Lumia 510 Listed Online In India

लुमिया का सबसे सस्ता फोन अब भारत में मिलेगा

Dainikbhaskar.com | Nov 01, 2012, 15:30PM IST
 
 


हालही में लॉन्च किया गया नोकिया का सबसे सस्ता लुमिया फोन लुमिया 510 अब भारत में भी मिल सकेगा। भारत के ऑनलाइन रिटेलर स्नैपडील और फ्लिपकार्ट  पर यह फोन उपलब्ध है। काले और सफेद कलर ऑप्शन में आने वाले लुमिया 510 की स्नैपडील स्टोर में कीमत 10,290 और फ्लिपकार्ट में 9,999 रुपए रखी गई है। ऑर्डर करने पर यह फोन आपको 4 दिनों में मिल सकेगा।


पिछले महीने की 23 तारीख़ को नोकिया ने अपनी लुमिया सीरीज़ का यह सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उस समय नोकिया ने इसकी कीमत के बारे में तो जानकारी नहीं दी थी लेकिन इसके $200 यानी 11,000 रुपए के आस-पास होने का अंदाज़ा था।


 


नए लुमिया डिवाइस से अलग लुमिया 510  विंडोज़ 8 की बजाए  विंडोज़ 7.5 पर काम करता है लेकिन आपको इसमें  विंडोज़-8 के कई फीचर मिल सकेंगे। इसकी 4 इंच की WVGA  TFT कैपेसिटिव टचस्क्रीन 800x480 का रिज़ोल्यूशन देती है। तस्वीरें खीचने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। इस फोन में 800 MHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन एस1 प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी रैम 256MB की है। क्लाउड स्टोरेज की सुविधा के साथ आने वाले लुमिया 510 में सिर्फ 4 जीबी की ही ऑनबोर्ड मेमोरी है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment