नोकिया का सबसे ज़बरदस्त फोन, लुमिया 920 अगले महीने से...

नोकिया अपने नए स्मार्टफोन लुमिया 920 और 820 को इस हफ़्ते यूरोपियन बाजार में उतारेगा। इन दोनो स्मार्टफोन के सहारे कंपनी अपनी साख वापस पाने की आशा कर रही है। ये लुमिया 920 और 820 विंडोज़-8 पर काम करेंगे। फ्रांस और ब्रिटेन के रीटेल ऑपरेटर्स इस महीने से नोकिया नए लुमिया बेच पाएंगे। इसके बाद रूस और जर्मनी में बिक्री शुरू की जाएगी।
भारत में भी लोगों के लिए खुशखबरी है। नए लुमिया फोन की अगली लॉन्चिंग लिस्ट में नोकिया ने भारत का नाम भी शामिल किया है। हालांकि, कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी जोरी नहीं की गई है।
अमेरिका में AT&T नवंबर के पहले हफ्तों में ही लुमिया बेचना शुरू कर देगा। जबकि वेरिज़ोन लुमिया822 और टी-मोबाइल लुमिया 810 बेचेगा।
लुमिया 920 की खासियतें- 4.5 इंच की प्योरमोशन एचडी + स्क्रीन, सुपस सेंसिटिव टचस्क्रीन, 1.5GHz का स्नैपड्रेगन S4 CPU, 1 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेट, 7 जीबी क्लाउड स्टोरेज, 2,000mAh बैटरी, 8.7 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा।








