7 दिन में पसंद न आए ये मोबाइल तो NOKIA करेगी पूरे पैसे वापस

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी नोकिया अपने स्मार्टफोन लूमिया पर खासा भरोसा दिखा रही है। कंपनी ने इस मोबाइल के लिए 7 दिन का मनी बैक ऑफर भी शुरू कर दिया है। भारत में चालू के किए गए इस ऑफर का फायदा मोबाइल प्रेमी नोकिया लूमिया रेंज में उठा सकंेगे।
ऑफर के तहत, नोकिया लूमिया 800 या लूमिया 710 स्मार्टफोन के पसंद न आने पर कंपनी पूरा पैसा वापस करने का वादा कर रही है। हालांकि इसके लिए मोबाइल को खरीदने के 1 हफ्ते के अंदर मोबाइल वापस करना जरूरी है। 7 दिन के बाद मोबाइल को वापस लेकर पैसे नहीं दिए जाएंगे।
अगर आपकी नोकिया के इस ऑफर में रुचि है तो आपको सबसे पहले फेसबुक पर कंपनी के इस ऑफर पेज पर रजिस्टर होना होगा। साथ ही नोकिया के इस ऑफर को शेयर भी करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान यूजर को अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिस मॉडल के मोबाइल को लेना चाहते हैं उसका नाम, शहर और आपके निकटतम स्टोर के नाम आदि जानकारियां देनी होंगी।
जानकारी के आधार पर नोकिया मोबाइल डीलर आपको फोन करके संपर्क करेगा। इस डीलर की मदद से आप लूमिया के मनी बैक ऑफर के साथ इस फोन को ले सकेंगे। 7 दिनों में मोबाइल पसंद न आने पर बेहतर स्थिति में मोबाइल को कंपनी वापस ले लेगी। हालांकि इसके लिए ओरिजनल इनवाइस होना जरूरी है।







