Home >> Nokia Magnetic Tattoos
अब टैटू से कंट्रोल होगा आपका मोबाइल फोन
Dainikbhaskar.com
| Mar 22, 2012, 15:31PM IST

जी हां, आप ये बात चौंकाने वाली लग रही होगी लेकिन ये सच है। अब नोकिया का मोबाइल टैटू से भी कंट्रोल हो सकेगा। दरअसल नोकिया ने ऐसा टैटू तैयार किया है, जो पूरी तरह से मैगनेटिक है।
नोकिया के इस नए टैटू को हाथ पर लगाने के बाद सेलफोन में आ रही कॉल, ई-मेल और मैसेज के बारे में तुरंत पता चल जाएगा। फोन में कॉल या फिर मैसेज आने पर टैटू में तुरंत वाइब्रेशन होने लगेगा। इसके अलावा अगर आप फोन के वाइब्रेट मोड को हटाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने हाथों में बस हल्का सा स्क्रैच करना होगा, नोकिया ने अपने नए मैगनेटिक टैटू का यूएस में पेटेंट भी करा लिया है।
नए मैगनेटिक टैटू को हाथ में लगाने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी। सर्जरी के बाद पूरी जिंदगी यह काम करता रहेगा। नोकिया के अनुसार मैगनेटिक टैटू से शरीर में कोई भी साइडइफेक्ट या फिर नुकसान नहीं होगा।








