सस्ते में मिलेगा नोकिया का ये ड्यूल सिम मल्टीमीडिया मोबाइल फोन
dainikbhaskar.com
| May 16, 2012, 15:10PM IST

नोकिया 110 के लिए ग्राहकों को करीब 2,400 रुपये खर्च करने होंगे वहीं नोकिया 112 भी 2,600 रुपये तक आपकी जेब ढ़ीली करेगा। दोनों मोबाइल में नोकिया स्टोर से 40 गेम्स डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
फीचर के मामले में नोकिया 110 में 1.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। वहीं 3.5 एमएम का एवी कनेक्टर, वीजीए कैमरा, 32 जीबी माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट और ब्लूटूथ वी2.1 जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसकी 1020 एमएएच बैटरी 10.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 26.5 दिन तक का स्टैंडबाई टाइम देती है।
नोकिया 112 में नोकिया 110 की सारी खूबियां है। लेकिन इसमें बेहतरीन ऑडियो आउटपुट की शक्ल में एक नयी खूबी दी गई है। यह फोन 15.44 एमएम मोटा और 85.5 ग्राम वजन वाला है। वहीं तेज मैसेजिंग और सिम स्वैप की भी सुविधा दी गई है। इसकी 1400 एमएएच बैटरी 14 घंटे तक का टॉकटाइम और 35 दिन तक का स्टैंडबाई टाइम देती है। नोकिया के ये दोनों मोबाइल जून 2012 तक बाजार में आ सकते हैं।





