विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Nokia Premiers Lumia 510 In India

नोकिया ने पेश किया सबसे सस्ता लुमिया फोन

Dainikbhaskar.com | Oct 23, 2012, 16:54PM IST
 
 


फिनलैंड- नोकिया ने अपना एक नया लुमिया स्मार्टफोन पेश किया है। नोकिया लुमिया 510 नाम का यह फोन कंपनी  का एंट्री लेवल स्मार्टफोन और अब तक  का सबसे अफोर्डेबल लुमिया फोन है। यह फोन 4 इंच की स्क्रीन के साथ है। फोन की कीमत 11,000 रुपए रखी गई है। नवंबर के  पहले हफ्ते में आप इसे खरीद सकेंगे। लाल, पीला, सफेद और काले रंग के विकल्प उपलब्ध हैं। नोकिया लुमिया 510 विंडोज़ 7.8 पर काम करता है, लेकिन इसे बाद में विंडोज़-8 से अपग्रेड नहीं किया जा सकेगा। इस फोन में 800MHz का सिंगल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी रैम  256MB की है।


इस फोन में 4 इंच का WVGA टच डिसप्ले लगा हुआ है। जो 480 x 800 का रिज़ोल्यूशन देता है। फोन की इंटरनल मेमोरी 4 जीबी की है। इसके साथ आपको 7 जीबी तक की क्लाउड स्टोरेज सुविधा भी मिलेगी। इस फोन का कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में कोई फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 1300mAh की बैटरी अच्छी सर्विस देगी।


नोकिया ने कहा है कि कुछ लुमिया फोन विंडोज़ 8 पर अपग्रेड नहीं हो सकेगें, लेकिन कंपनी लुमिया विंडोज़ 7.5 हैंडसेट के बारे में कह चुकी है कि इनमें विंडोज़ 8 के कुछ फीचर जोड़े जा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक लुमिया 510 अगले महीने के पहले हफ्ते से बाज़ार में उपलब्ध होगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment