विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Nokia Will Launch Cheap Hanset

नोकिया का धमाका, लांच करेगी 500 रुपए का मोबाइल

बिजनेस ब्यूरो | Nov 23, 2011, 15:12PM IST
 
 


सस्ते मोबाइल फोन्स के बढ़ते बाजार को देखते हुए अब हैंडसेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी नोकिया भी इस बाजार में कदम रखने की तैयारी में जुट गई है। कम कीमत वाले हैंडसेट्स के बाजार में कार्बन, माइक्रोमैक्स और ज़ेन जैसी देसी मोबाइल कंपनियों से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए अब नोकिया ने भारत में 500 रुपए का मोबाइल हैंडसेट लांच करने का मन बनाया है।
फिलहाल भारत में नोकिया कंपनी का सबसे सस्ता मोबाइल है नोकिया-1208 है। इस मोबाइल हैंडसेट की कीमत है 1500 रुपए है। माना जा रहा है कि नोकिया के 500 रुपए वाले अल्ट्रा लो कॉस्ट फोन के फीचर नोकिया-1208 से ही मिलते जुलते होंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि ये बेसिक किस्म का फोन होगा, जिसमें कोई भी खास फीचर नहीं मिलेगा। लेकिन मोबाइल बाजार के जानकारों का कहना है कि इसकी बेहद कम कीमत ही इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी।
दरअसल भारतीय मोबाइल फोन के बाजार में नोकिया की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। लेकिन फिनलैंड की इस कंपनी को कीमतों के मामले में देसी मोबाइल फोन कंपनियां कड़ी टक्कर दे रही हैं। और इसी से निपटने के लिए नोकिया अब अल्ट्रा लो कॉस्ट मोबाइल के बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment