नोकिया का यह फोन भारत में उसका पहला ऐसा फोन है जिसमें टचस्क्रीन तो है ही, टाइपिंग की भी सुविधा है। यह फोन और कोई नहीं, X3 -02 है। आइए देखें इसकी खूबियों को-
इस फोन में 2.4 इंच टचस्क्रीन और टी 9 कीपैड भी है इसके अलावा वाईफाई, 3जी, 5 मेगापिक्सल कैमरा मेमोरी कार्ड सपोर्ट है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और सबसे बड़ी बात है कि यह बेहद पतला है।
इसका 5 मेगापिक्सल का कैमरा वढ़िया है इसमें वॉल्यूम रॉकर भी है। इसमें आरडीएस ऑटो ट्यून है जो रेडियो स्टेशनों का चुनाव खुद ही कर देता है इसें मैसेज एडिटर भी है।
इसकी खासियत है कि यह सुपर स्लिम है वाई फाई तथा 3 जी स पोर्ट, स्टीरियो एफएम म्यूजिक प्लेयर, लाउड स्पीकर, 5 मेगापिक्सल कैमरा तथा यूएसबी चार्जिंग इसकी खासियत है।
इसकी कमियां है कि इसमें जीपीएस नहीं है और न ही अलग से कैमरे का कोई बटन है इसकी कीमत 7500 रुपए से थोड़ा ज्यादा है।
Related Articles: