मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया बहुप्रतीक्षित नोकिया 803 को लॉन्च करके जबरदस्त तहलका मचाने की तैयारी में है। नोकिया 803 एक्सट्रा लार्ज कैमरा सैंसर के मामले को लेकर दुनिया में नंबर 1 होगा। सिंबियन बेले प्लेटफार्म वाले इस मोबाइल को कंपनी का आखिरी सिंबियन फोन भी माना जा रहा है। इस मोबाइल के बाद कंपनी का पूरा फोकस विंडो प्लेटफार्म वाले मोबाइल को बनाने पर रहेगा। हालांकि कंपनी ने इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
करीब 5 इंच एमोलेड डिस्प्ले वाले इस टचस्क्रीन मोबाइल में एक्सेलेरोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और डिजीटल कंपास दिया गया है। ये सभी इसे हाईटेक मोबाइल बनाने का काम करते हैं। कंपनी के इस 640x340 पिक्सल स्क्रीन रेसोल्यूशन वाले फोन में 12 से 14 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। दिलचस्प है कि 3जी खूबियों के साथ ही नोकिया 803 में 1 गीगाहर्टज डच्यूल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम भी मिलेगी।
नोकिया ने इस मोबाइल की कीमत को अभी तय नहीं किया है। हालांकि जानकार इतनी खूबियों वाले बाकी कंपनियों के स्मार्टफोन की तुलना में नोकिया 803 का दाम कम रहने की उम्मीद जता रहे हैं। गौरतलब है कि कंपनी को ये मोबाइल पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होने वाला था। हालांकि कंपनी ने अपनी योजना बदलकर इसे मई में बाजार में लाने की तैयारी चालू कर दी है।
Related Articles: