विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Now, Charge Your Cellphone By Holding It

मोबाइल पर किया गया ये प्रयोग मानवता के लिए हो सकता है वरदान!

Dainikbhaskar.com | Aug 28, 2012, 16:35PM IST
 
 


अगली बार जब कभी आपके मोबाइल की बैटरी साथ छोड़ दे तो बस उसे कुछ देर थामे रखिए हो और बैटरी चार्ज हो जाएगी। जी हां, आने वाले वक्त में यह भी मुमकिन है। लंदन में वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने एक नई तकनीक विकसित की है जो आपके शरीर की गर्मी के ज़रिए बिजली बनाती है।
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने नैनो तकनीक के सहारे शरीर की गर्मी को छोटे-छोटे कार्बन ट्यूब में रखकर प्लास्टिक फायबर के सहारे उसे एक फेबरिक की शक्ल दी है। ‘पावर फेल्ट’ नाम की इस तकनीक के सहारे आपका मोबाइल बैटरी जाने के बाद केवल थामे रहने या आपके शरीर की गर्मी पर 20 प्रतिशत और चलेगा।
 
इस नई तकनीक की खोज वेकफॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसल डेविड केरोल ने की है। केरोल के मुताबिक यह सस्ती बिजली बनाने का एक शानदार तरीका भी साबित हो सकता है। ‘पावर फेल्ट’ के और भी कई फायदे हैं बिजली गुल होने पर इस तकनीक की मदद से एक रेडियो या टॉर्च को भी बिजली दी जा सकती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment