स्मार्टफोन की दीवानगी, 2015 तक संख्या होगी 1 अरब के पार
Dainikbhaskar.com
| Dec 26, 2012, 14:48PM IST

दुनियाभर में स्मार्टफोन के प्रति दीवानगी चरम पर है। हर रोज़ दुनियाभर में हज़ारों स्मार्टफोन बिक रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्मार्टफोन खरीदने में सिर्फ नौजवान ही आगे हैं। स्मार्टफोन की खूबियां हर उम्र के लोगों को छू रही हैं। एक नई स्टडी की माने तो साल 2015 तक दुनिया में स्मार्टफोन की कुल संख्या 850 मिलियन से 1 बिलियन के आसपास पहुंचेगी। इनमें से 65 प्रतिशत स्मार्टफोन वाइडबैंड CDMA होंगे।
इन-स्टेट की माने तो इस बढ़ोत्तरी में सबसे ज़्यादा तरक्की एंड्रॉयड और सिंबियन स्मार्टफोन दर्ज़ करेंगे।
इस फर्म के मुताबिक स्मार्टफोन सैगमेंट में हुई तरक्की के कुछ प्रमुख कारण रहे हैं। इनमें शामिल है स्मार्टफोन का एक ताकतवर ब्राउज़र, अलग-अलग तरह की एप्स, बेहतर टचस्क्रीन और अच्छे की-बोर्ड जैसे फीचर।







