अगर आपको सैमसंग गैलेक्सी एस2, एचटीसी एमेज 4जी, ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 या नोकिया लूमिया 710 मोबाइल फोन मुफ्त में मिले, तो क्या आप लेना चाहेंगे? अब आप अगर इस बात को मजाक समझ रहे हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। जी हां, टी-मोबाइल यूएसए आपको ये मौका दे रहा है। कंपनी 11 फरवरी को 1 दिन की सेल में इन मोबाइल को मुफ्त में देगी। दरअसल, टी-मोबाइल अपने 4जी स्मार्टफोन और टेबलेट को आपके लिए 1 दिन की सेल में मुहैया करा रही है।
इस सेल में कंपनी के साथ डाटा प्लान का 2 साल का करार करने पर कंपनी बिना फोन की कीमत लिये आपको फोन देगी। वो भी सैमसंग गैलेक्सी एस2, एचटीसी एमेज 4जी, ब्लैकबेरी बोल्ड 9900 या नोकिया लूमिया 710 में से कोई भी। उधर, डाटा प्लान साइन करने पर कंपनी का एंड्रायड टेबलेट भी आपको मुफ्त में मिल जाएगा। साथ ही आप इस डील से कंपनी की फास्ट 4जी सुविधा का मजा भी ले सकेंगे। डील को लेकर कंपनी का कहना है कि कंपनी ग्राहकों के लिए 4जी अनुभव को सस्ता और बेहतर बनाने में लगी हुई है।
ये डील कंपनी के इस मकसद को पूरा करने के साथ-साथ वैलेंटाइन डे पर उन्हें मुफ्त स्मार्टफोन और टेबलेट भी पाने का मौका देगी। कंपनी इस डील से नॉन-स्मार्टफोन यूजर्स को स्मार्ट फोन का मजा भी देना चाहती है। इसके लिए 2 साल का डाटा प्लान साइन करना पूरी तरह से पॉकेट फ्रैंडली है।
Related Articles: