PICS: इन दिनों दुनिया भर में तहलका मचा रहा है तकनीक का ये शानदार नमूना!

लगता है सैमसंग की स्मार्टफोन को लेकर रणनीति पूरी तरह से सफल हो रही है। सैमसंग ने मई 2012 में अपना फोन गैलेक्सी एस 3 लॉन्च किया जो दुनिया का सबसे बेहतरीन फोन माना गया। इस फोन की अब तक 30 मिलियन (3 करोड़) से ज़्यादा यूनिट बेचे गए हैं। इसके बाद सैमसंग ने अपनी अगली लॉन्चिंग में गैलेक्सी नोट 2 को पेश किया है। लॉन्च होने के महज़ 2 महीनों के भीतर ही इस डिवाइस की 5 मिलियन (50 लाख) यूनिट बेची जा चुकीं है।
सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 2 IFA 2012 में पेश किया था। गैलेक्सी नोट की तरह ही यह डिवाइस भी एक हाईब्रिड स्मार्टफोन-टैबलेट है। इसमें पांच इंच की AMOLED HD स्क्रीन लगी हुई है और इसका दमदार प्रोसेसर भी 1.6GHz quad-core है। इस डिवाइस की रैम 2 GB की है। आईए सैमसंग के इस धमाकेदार डिवाइस के बारे में करीब से जानते हैं, और बात करते हैं इसके अतिविशिष्ट फीचर की।






