बड़ी आसानी से कम दामों में मिलते हैं यहां पुराने गैजेट
Dainikbhaskar.com
| Sep 26, 2012, 12:20PM IST

दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में नया गैजेट खरीदने से पहले पुराने गैजेट को बेच कर अपने बजट को संतुलित किया जा सकता है, वह भी घर में बैठे-बैठे। आइए जानते हैं कि कहां और कौन हैं पुराने गैजेट्स के इच्छुक खरीदार।
गैजेट्स पुराने नहीं होते, बल्कि आउटडेटेड हो जाते हैं। आज के दौर में आगे रहने के लिए लेटेस्ट तकनीक से जुड़े रहना जरूरी है। ऐसे में कुछ समय पहले खरीदे गए गैजेट्स की कीमत कैसे वसूली या निकाली जाए, इसके लिए ऑनलाइन सेल और नीलामी का ऑप्शन है। अगर आपका गैजेट अच्छी स्थिति में है और उसकी खूबसूरती में भी कोई दाग नहीं लगा है, तो आप उसे ebay.com, craiglist.com जैसी साइट पर बेच या नीलाम कर सकते हैं। आगे क्लिक कीजिए और जानिए कैसे आप पुरानी गैजेट्स की ऑनलाइन खरीदी-बिक्री कर सकते हैं।








