पेंटेल टेक्नोलॉजी ने इंडिया का सबसे पहला EDGE टैबलेट लॉन्च किया है. पेंटेल का T-Pad WS707C मॉडल टैबलेट में सिम स्लॉट की भी सुविधा दी गई है. कीमत भी इंडियन बायर्स को ध्यान में रखते हुए मात्र 7999 रुपये रखी गई है.
आगे की स्लाइड में हम इस नए और भारत में अपने तरह के पहले टैबलेट की खूबियों को एक-एक कर दिखा रहे हैं. साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कैसे नई टेक्नोलॉजी वाला यह टैबलेट बाजार में उपलब्ध अन्य टैबलेट से बेहतर है? साथ ही बताएंगे कि इस टैबलेट के साथ मुफ्त में क्या है स्पेशल ऑफर में?