पेरिस मोटर शो: 1 करोड़ से ऊपर की मैक्लारेन ने जीता दिल

पेरिस. दुनिया के सबसे बड़े और मशहूर मोटर शो यानी पेरिस मोटर शो में यूरोप के बड़े कार निर्माताओं ने इस हफ्ते 100 से ज़्यादा नए मॉडलों को पेश कर कार के शौकीनों का दिल जीतने की कोशिश की। इसमें ओपल के सस्ते मॉडल से लेकर मैक्लारेन पी 1 'एक्टिव' सुपरकार (तस्वीर में) भी शामिल रही, जिसकी कीमत 2.4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लैंबॉरगिनी ने गैलारडो, वी 10, जगुआर एफ टाइप, रेना स्पोर्ट क्लियो जैसी कारों ने लोगों का दिल जीत लिया। (PHOTOS: फेस्टिव सीजन में लॉन्च हुआ इनोवा का 'खास' मॉडल)
लेकिन यूरोप में आर्थिक संकट का दबाव कार बनाने वाली कंपनियां शिद्दत से महसूस कर रही हैं।
(नई बाइक लॉन्च, ग्राहक को दी चाबी) यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने चेतावनी दी है कि कारोबार के लिए माहौल लगातार मुश्किल होता जा रहा है। (PHOTOS:16 अक्टूबर को लॉन्च होगी कार, जानिए क्यों है बेहतरीन)
आगे की स्लाइड में देखिए, पेरिस मोटर शो में उतारी गईं शानदार कारों की तस्वीरें:






