PICS: दाम कम और काम ज़्यादा, 2 हज़ार से कम के शानदार फोन
dainikbhaskar.com
| Sep 14, 2012, 15:37PM IST

लगातार आ रही महंगे फोन की खबरें भारत जैसे देश को प्रभावित तो करती हैं लेकिन यहां के ग्राहक वर्ग पर बहुत असर नहीं डाल पातीं इसका कारण है भारत का विशिष्ट ग्राहक। जो कि सस्ते मोबाइल की चाह रखता है और इनमें भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा मध्यम दरों के मोबाइल भी नहीं रख सकता। ये कुछ की मजबूरी हो सकती है तो कुछ की सादगी। आज फोटो फीचर में हम आपको दिखाते हैं देश में मिलने वाले 2,000 रुपए से कम के मोबाइल फोन, जो आपकी सबसे अहम ज़रूरत यानी कॉलिंग को बख़ूबी पूरा करते हैं।






