विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Special >> Pics Of Apple Campuses

WOW: दुनिया की नामी कंपनी एप्पल के ऑफिस के अंदर की बेहद खास तस्वीरें

8 of 39 Photos
कहते हैं कुछ इंसान समय से काफी आगे निकल जाते हैं. वह जिस भी चीज की कल्पना करते हैं, उसमें भविष्य साफ नजर आता है. ऐसा ही एक इंसान स्टीव जॉब्स 24 फरवरी 1955 को पैदा हुआ था. निम्न मध्यम-वर्गीय परिवार में पैदा होने के बावजूद जो विजन और कॉन्सेप्ट स्टीव जॉब्स के पास था, वैसा उसके समकक्ष किसी और के पास नहीं था. इसी कारण स्टीव जॉब्स की बनाई कंपनी एप्पल, दुनिया की सबसे इनोवेटिव कंपनी मानी जाती है. 
 
स्टीव जॉब्स और एप्पल के बारे में काफी कुछ लिखा गया है, काफी कुछ बताया गया है. लेकिन आज हम आपको स्टीव जॉब्स और एप्पल के ऐसे संबंध के बारे में बता रहे हैं, जिसे जान कर आप चौंक जाएंगे. जी हां, स्टीव जॉब्स जिस ऑफिस में अपना अधिकांश समय बिताते थे, उस ऑफिस को वह पसंद नहीं करते थे. 
 
एप्पल का ऑफिस 1993 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में बनाया गया था. इसका एड्रेस है - 1 इंफिनाइट लूप. 850,000 स्क्वायर फीट में जब यह ऑफिस बनाया गया था, तब स्टीव जॉब्स एप्पल में नहीं थे. 1997 में जब स्टीव एप्पल आए तो उन्होंने अपने से पहले वाले सीइओ के बड़े से केबिन के बजाय खुद के लिए छोटा केबिन पसंद किया. 
 
2006 में स्टीव जॉब्स ने एक नए और बड़े ऑफिस बनाने के लिए जमीन खरीदी. इस नए ऑफिस को, जिसकी गोलाई एक मील है, जॉब्स देख नहीं पाए. यह ऑफिस 2015 में बन कर तैयार होगा और यह अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा. इसके गोलाकार संरचना के लिए इसका नाम द स्पेसशिप रखा गया है. एक और खास बात जो इस ऑफिस से जुड़ा है, वह है इसका ऑफिस और ग्रीनरी स्पेस का अनुपात. जहां दूसरे कमर्शियल जगहों पर 80:20 का अनुपात चलता है, वहीं इस नए ऑफिस में यह अनुपात 20:80 रखा गया है.  
 
आगे की स्लाइड में हम एप्पल के वर्तमान ऑफिस और स्टीव जॉब्स के विजन वाला फ्यूचरिस्टिक ऑफिस की खास तस्वीरें दिखा रहे हैं. तस्वीरें देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि क्यूं किसी कंपनी को सबसे इनोवेटिव कंपनी का दर्जा दिया जाता है.

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment