वैसे तो आईफोन रखना अपने आप में एक बड़ी लग्ज़री है। लेकिन, इसके साथ ही ये आपको और भी कई सुविधाएं देता है। मनोरंजन, कलात्मक, दफ़्तरी तकरीबन सबकुछ। अब आईफोन में एक खास सुविधा और है। इसे आप एक पोर्टेबल एल्कोहल डिटेक्टर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं। वे लोग जो पार्टियों में खुद पर काबू नहीं रख पाते और ज़रूरत से ज़्यादा पी लेते हैं उनके लिए आईफोन डिटेक्टर बताएगा कि उन्होंने कितनी शराब पी है और क्या वे इस हालत में गाड़ी चला सकते हैं या नहीं। आपको आईफोन में यह डिवाइस अलग से लगाना होगा। वैसे, ये काफ़ी छोटा और हल्का है।
यह महज़ 13mm मोटा और 15 ग्राम वज़नी है यानी आपके जेब में आसानी से आ जाएगा। इसमें किसी तरह की बैटरी की ज़रूरत नहीं है। इसकी कीमत तकरीबन 15 डॉलर (800 रुपए) है।
तस्वीरों पर नज़र डालिए और ग़ौर कीजिए कैसे यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।