रिलांयस का कमाल, देश में पहली बार लॉन्च किया ऐसा टैबलेट

रिलायंस भारत में पहला ऐसा ऑपरेटर बन गया है जिसने इस तरह का टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। रिलायंस कम्यूनिकेशन ने सीडीएमए तकनीक पर आधारित टैबलेट बाजार में उतारा है इसके साथ ही रिलायंस भारत में पहला ऐसा ऑपरेटर बन गया है जिसने सीडीएमए तकनीक पर आधारित लैपटॉप भारतीय बाजार में पेश किया है।
रिलायंस के इस टैबलेट की 7 इंच की स्क्रीन है। इसमें 2.3 एंड्रॉयड जिंजर बोर्ड लगा है। इसके अलावा 512 एमबी रैम, माइक्रो एसडी एक्सटर्नल स्टोरेज, और 2 मेगापिक्सल कैमरा है इसका वजन महज 397 ग्राम है। रिलायंस इसको विभिन्न टैरिफ प्लानों के तहत बेच रही है। इसके अलावा कंपनी मैकफ्री मोबाइल सिक्योरिटी के साथ लेने पर एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है।
यह टैबलेट रेगुलर प्लान के मुकाबले 40% सस्ते प्लान पर मिल रहा है इसके सभी प्लानों में 50 पैसे प्रति मिनट कॉलिंग और 50 पैसे प्रति एसएमएस है। भारत में इसकी कीमत 12,999 रुपए है।








