सोनी एक्सपीरिया का एक नया फोन एक्सपीरिया J पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च कर दिया गया। दुनिया के सामने यह फोन इसी साल बर्लिन में हुए IFA फेस्टिवल में पेश किया गया था। यह फोन एंड्रॉयड ICS पर काम करता है। फोन का डिसप्ले 4 इंच का है और इसमें 1 GHz का क्वॉलकॉम प्रोसेसर लगा हुआ है। LED और फ्लैश के साथ फोन का कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन की कीमत 18,000 रुपए है। आगे क्लिक कीजिए और जानिए एक्सपीरिया J के बारे में...