आइपैड मिनी को खतरा, सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy Note 8
Dainik Bhaskar.com
| Feb 24, 2013, 16:10PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने Galaxy Note 8 लॉन्च कर दिया है वो भी राइटिंग पेन (stylus) के साथ. Galaxy Note 8 को टैबलेट बाजार में एप्पल के आइपैड मिनी का सबसे बड़ा कम्पीटीटर माना जा रहा है. Galaxy Note 8 का स्क्रीन 8 इंच का है, जो आइपैड मिनी के लगभग बराबर है.
सैमसंग ने स्पेन के बार्सिलोना में Galaxy Note 8 को लॉन्च किया. यह अप्रैल से जून के मध्य में बाजार में बिकने आ जाएगी. हालांकि अभी तक इसके दाम की घोषणा नहीं की गई है. इससे पहले सैमसंग के पास Galaxy Note 10.1 (फूल साइज टेबलेट) और Galaxy Note II (स्मार्टफोन) था. इनके बीच की खाई पाटने के लिए और एप्पल को कड़ी टक्कर देने के लिए ही Galaxy Note 8 को लॉन्च किया गया है.






