सैमसंग स्मार्टफोन के दीवानों के लिए अच्छी खबर है। इसका गैलेक्सी एस3 मॉडल इसी साल भारत में लांच हो जाएगा। यह खबर इसलिए भी अच्छी है क्योंकि इसकी कीमत काफी कम होगी, जिसे आम उपभोक्ता भी आसानी से वहन कर सकेगा।
वैसे भी प्रतिस्पर्धा की दौर में सैमसंग ने इस साल कई बेहतरीन सेट्स की कीमतें कम करने का फैसला किया है। हम आपको यह बता दें कि सैमसंग का यह सेट जर्मनी में लांच हो चुका है और बहुत जल्द एंड्रॉयड जेली बीन 4.1.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन के साथ एशिया में लांच होगा। यह पहले वियतनाम और इंडोनेशिया के बाजार में आएगा फिर बाकी के देशों में अपना जलवा दिखाएगा।
आगे तस्वीरों के जरिए जानिए कि आखिर क्यों खास है यह स्मार्टफोन, जिसके लिए यूजर्स दीवाने हैं...