सैमसंग गैलेक्सी एस4 लॉन्च होने से ही प्री आर्डर के लिए आया!
dainikbhaskar.com | Mar 16, 2013, 16:20PM IST

सैमसंग का बहुप्रतीक्षित फोन गैलेक्सी एस 4 की न्यूयार्क में कल घोषणा की जाएगी। अनुमान लगाइये कि क्या यह फोन किसी वेबसाइट पर प्री आर्डर में उपलब्ध है। यूके की वेबसाइट चिरचैटर(एक्सक्लूसिव टी मोबाइल एंड ईई रिसेलर) सैमसंग गैलेक्सी एस4 के टी-मोबाइल प्लान के ऑफर के साथ स्टोर में आने की आज घोषणा कर रही है । इस प्लान में खास बात यह है कि यह फोन आपको 99 जीबी पाउंड में मिलेगा। इसके अलावा और भी प्लान हैं लेकिन फोन की कीमत के साथ फ्री सिम का जिक्र नहीं किया गया है। इस पोर्टल में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि सेमसंग गैलेक्सी एस4 प्री ऑर्डर पर ईई पर मिलेगा वह भी 28 मार्च से।







