चंद घंटों में लॉन्च होगा सैमसंग का मोस्ट वेटिंग फोन गैलेक्सी एस4
agency
| Mar 14, 2013, 16:19PM IST

दक्षिण कोरियाई कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्ट फोन सैमसंग गलैक्सी एस4 14 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। सैमसंग मोबाइल का अस्पष्ट छवि यूएस ट्विटर पर लॉन्च होने से पहले प्रदर्शित किया गया है। इसकी लॉन्चिग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिसका वैश्विक स्तर पर आज की तारीख तय की गई है।
गलैक्स एस4 की अस्पष्ट छवि से पता चलता है कि यह मोबाइल सैमसंग गलैक्सी एस III से थोड़ा बड़ा है। सैमसंग गलैक्सी एस4 के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। यह फोन एपल आईफोन5 का ही एक रूप माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इस मोबाइल फोन का स्क्रीन अपग्रेड है। बाजार में यह सबसे ज्यादा हाई डिफनेशन मोबाइल साबित होगा।






