टैबलेट का बाजार तेजी से गर्म हो रहा है और इसकी बढ़ती मार्केट में हाथ आजमाने के लिए कंपनियां एक बढ़कर एक सस्ते टैबलेट बाजार में उतार रही हैं। सैंमसंग ने टैब 2 को बाजार में पेश किया है 7 इंच लंबा यह टैबलेट 350 डॉलर (17,266 रुपए) में मिलेगा।
सैमसंग टैब 2 का ग्लोबल लॉन्च अगले महीने होगा और भारतीय मार्केट में यह अप्रैल महीने से मिलने लगेगा। भारत में सस्ते टैबलेट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और आकाश टैबलेट आने के बाद लोगों में इसका क्रेज और बढ़ गया है लेकिन आकाश में बहुत सी कमियां हैं जिसका फायदा दूसरी कंपनियां उठाना चाहती हैं।
भारत में सैमसंग का टैब-2 टैबलेट दो वर्जन वाई फाई और वाईफआई प्लस थ्री जी में उपलब्ध होगा। इसका सिर्फ वाईफाई वर्जन ही सस्ता होगा। इसमें डुएल कोर एक गीगाहर्टज का प्रोसेसर लगा होगा। यह टैबलेट सिर्फ 10.16 मिलीमीटर मोटा है और इसका वजन मात्र 340 ग्राम है इसकी बैटरी स्टैंडबाय मोड में 39 घंटे तक काम कर सकती है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और डुएल कैमरा भी होगा।
Related Articles: