विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Latest >> Samsung Surpasses Nokia As Top Phone Maker Of 2012: IHS

पिछले 14 साल में पहली बार नोकिया ने गंवाई अपनी गद्दी

Dainikbhaskar.com | Dec 19, 2012, 16:35PM IST
 
 

 

पिछले 14 साल से लगातार नोकिया दुनिया की पहला फोन निर्माता कंपनी रही है। लेकिन, इस बार यह खिताब सैमसंग ने अपने नाम कर लिया है। IHS iSuppli  के नए आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में बिक रहे गैलेक्सी फोन बनाने वाली सैमसंग साल 2012 में सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी के रूप में उभरी है। सैमसंग दुनियाभर में कुल मोबाइल फोन व्यापार का 29 फीसदी निर्यात करता है।

निश्चित रूप से सैमसंग की यह कामयाबी उसकी गैलेक्सी सीरीज़ के मोबाइल डिवाइस की कामयाबी से है। पिछले साल सैमसंग ने दुनियाभर में 21 फीसदी मोबाइल निर्यात किए थे। 2011 में सैमसंग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर था।

वहीं दूसरी ओर नोकिया ने एक साल में काफ़ी गिरावट दर्ज की है। नोकिया साल 2011 में 30 फीसदी से 2012 में 24 फीसदी मोबाइल निर्यात पर आ पहुंचा है। नोकिया मोबाइल बाज़ार में साल 1998 से पहले ही स्थान पर रहा है और ये पहली मर्तबा है जब इस स्थान पर सैमसंग का कब्ज़ा हो गया है।

जानकारों के मुताबिक वायरलैस कम्यूनिकेशन में स्मार्टफोन का सबसे बड़ा योगदान है। वायरलैस कम्यूनिकेशन के सैगमेंट में इस समय तकरीबन आधी हिस्सेदारी स्मार्टफोन डिवाइस की रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment