3 मई को लॉन्च हो रहा है सैमसंग का यह जबर्दस्त मोबाइल

सैमसंग के इस मोबाइल का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था जो अब खत्म हो गया है सैमसंग 3 मई को सैमसंग गैलेक्सी सीरिज के नए मॉडल को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस मोबाइल को लंदन में लॉन्च कर रही है और इसके लिए निमंत्रण भेजने शुरु कर दिए गए हैं।
सैमसंग के इस नए मोबाइल के बारें में पहले से कई बातें कही जा रही हैं अगर इन बातों पर यकीन कर लिया जाए तो सैमसंग के इस मोबाइल की स्क्रीन 4.6 इंच सुपर एमोल्ड प्लस एचडी स्क्रीन होगी। इसके अलावा इसमें क्वेड कोर प्रोसेसर और 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। मोबाइल को शक्तिशाली बनाने के लिए इसमें 2 जीबी की रैम भी होगी।
सैमसंग कंपनी इस मोबाइल के लिए जो निमंत्रण भेज रही है उसकी टैगलाइन है ‘come and meet the next galaxy’ इसके अलावा इसमें कुछ कलर दिए गए हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है मोबाइल में रंगों का खास ख्याल रखा गया है।







