विज्ञापन
 
Home >> Gadgets >> Special >> Samsung Will Launch 4G Mobile Soon

SAMSUNG भारत में लॉन्च करने जा रहा है अपनी तरह का पहला ऐसा मोबाइल

dainikbhaskar.com | May 16, 2012, 15:55PM IST
 
 


दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी सैमसंग मोबाइल बाजार में अपनी पकड़ को और मजबूत करने में लगी हुई है। इसके लिए कंपनी लगातार नई तकनीक के मोबाइल को बाजार में ला रही है। इसी क्रम में अब सैमसंग जल्द ही अपना 4जी हैंडसेट सैमसंग एसपीएच-एल300 बाजार में लाने वाली है।

 

4जी सपोर्टिंग इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा, बेहतर इंटरनल स्टोरेज, जबरदस्त रैम, 5 मेगापिक्सल कैमरा और हाईस्पीड प्रोसेसर लगा हुआ है। सैमसंग के पोर्टफोलियो में ये पहला 4जी मोबाइल फोन है। एंड्रायड 4.0.4 आईसक्रीम सैंडविच आपरेटिंग सिस्टम वाले इस स्मार्टफोन से कंपनी को काफी उम्मीदें हैं। इसमें लगे ड्यूल कोर प्रोसेसर से इसकी स्पीड में और भी तेजी देखने को मिलती है।

 

4 इंच साइज वाले इस कैंडी बार फोन में मल्टी टच स्क्रीन है। वहीं इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज के सीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन एस 4 चिपसेट भी मौजूद है। इंटरनेल स्टोरेज के मामले में ये मोबाइल 1 जीबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज के साथ जबरदस्त है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 2जी, 3जी और 4जी तीनों वर्जन में काम करना है।

 

कंपनी ने अपने इस 4जी मोबाइल को बाजार में उतारने के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की है। साथ ही इस कीमत भी तय किया जाना अभी बाकी है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment