संगीत सुनने के अनुभव को बदल के रख देगा ये हेडफोन
Dainikbhaskar.com | Aug 29, 2012, 10:07AM IST

कंपनी का कहना है, कि उसने यह इयर फोन इस तरह से डिज़ायन किए हैं, कि सुनने वाले को एक दम शुद्ध ऑडियो मिले। इसके ईयरकफ्स का ओपन डिज़ाइन उच्च स्तर का ट्रांसपरेंट ऑडियो देता है। 700 HD में 40mm का Duofol ट्रानड्यूसर लगा हुआ है। इसका नियोडायमियम मैग्नेट सिस्टम 10Hz से 42KHz तक एकदम असली आवाज़ों की गारंटी है। काला और सिल्वर रंग इन हेडफोन्स को एक शानदार लग्जूरियस लुक देता है। 700 HD की कीमत 54,990 रुपये है।






