साल 2013 की शुरूआत सोनी के दमदार डिवाइस के साथ
Dainikbhaskar.com
| Dec 18, 2012, 14:34PM IST

अगले साल आने वाले सोनी के नए फ्लैगशिप स्मार्ईटफोन डिवाइस के बारे में काफी दिनों से बातें चल रही है। खबरों के मुताबिक यह फोन अब तक की सबसे क्रांतिकारी तकनीक के साथ होगा। सोनी भी इस फोन के साथ एप्पल और सैमसंग जैसे दिग्गजों को सीधे टक्कर देने की सोच रहा है।
इंटरनेट पर हो रही इस फोन की चर्चाओं के मुताबिक यह फोन क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ होगा और इसकी रैम 3 GB होगी। सोनी C660X युगा नाम के इस फोन में 128GB तक की बिल्टइन स्टोरेज क्षमता होगी। इस स्टोरेज क्षमता के साथ अगर यह फोन आता है तो यह आईफोन के टॉप मॉडल से भी दोगुनी क्षमता होगी।
सोनी का यह फोन फुल HD डिसप्ले से लैस होगा। कैमरे के लिहाज़ से भी यह फोन दमदार होगा। यह 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आ सकता है।







