जापान की मोबाइल कंपनी सोनी ने अपने मोस्ट वेटिंग स्मार्टफोन एक्सपीरिया जेड और जेडएल को लॉन्च कर दिया। एक कार्यक्रम में इसे कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर कैटरीना कैफ ने पेश किया। 38990 रुपये में उतारा गया यह फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ है।
कंपनी के इस मोबाइल की प्री-बुकिंग भी चालू हो गई है। कई वेबसाइट पर एक्सीपीरिया जेड और जेडएल की बुकिंग क्रमश: 38990 और 35990 रुपये में हो रही है।
एक्सपीरिया जेड में कंपनी ने 5 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है, जिसमें 1080x1920 पिक्सल का एचडी व्यू मिलता है। एक्सपीरिया जेड में प्रोसेसर के मामले में इसमें स्नैपड्रैगन एस4 प्रो क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा हुआ है।
सोनी ने Xperia Z के साथ-साथ Xperia ZL स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया। Xperia ZL की कीमत 36,990 रुपये है। देखने में दोनों फोन एक समान है, लेकिन Xperia ZL वाटर और डस्ट प्रूफ नहीं है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें इस वाटरप्रूफ फोन में क्या-क्या है फीचर्स। कैसा है इसका लुक।
6 मार्च की अन्य खास खबरें
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्म्स पर लगा जुर्माना