सैमसंग लाया दुनिया का पहला ओलेड स्क्रीन टीवी
सिओल . हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल विक्रेता कंपनी बनी सैमसंग ने टेक्नोलॉजी का एक और तोहफा दिया है। ओलेड टीवी। कंपनी दुनिया का पहला ओलेड (ओएलईडी) स्क्रीन वाला टीवी लॉन्च करने जा रही है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में गुरुवार को 55 इंच के इस टीवी का प्रदर्शन किया गया। यह इसी साल दूसरी तिमाही में बाजार में आएगा। हालांकि अभी इसे सिर्फ विकसित अर्थव्यवस्थाओं यूरोप और अमेरिका में ही उतारा जाएगा। पिछले साल कंपनी ने ट्रांसपेरेंट एलसीडी टीवी लांच किया था।
रिसर्च फर्म आईएचएस आई सप्लाई के मुताबिक अमेरिका में इस साल फ्लैट स्क्रीन टीवी की बिक्री में कमी आई है, लेकिन जिन कंपनियों ने आईएंड फीचर्स जोड़े हैं उनकी बिक्री बढ़ी है। जाहिर है नए दौर में नए की जरूरत है।
यह टीवी भारत में कब पेश किया जायेगा कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।






