एप्पल पर रेल कंपनी ने लगाया डिज़ाइन कॉपी का आरोप

स्विट्ज़रलैंड की राष्ट्रीय रेल कंपनी ने एप्पल पर आरोप लगाया है कि उसने अपने आईओएस -6 ऑपरेटिंग सिस्टम में रेल कंपनी के स्टेशनों में लगी विशेष घड़ियों के लुक को कॉपी किया है। आईओएस-6 आईओन और आईपैड में उपयोग किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम है जो हालही में लॉन्च हुआ है।
रेल कंपनी और IOS6 दोनो की डिज़ाइन राउंड क्लॉक ही है और कांटे काले रंग के हैं जबकि सैंकेंड का कांटा लाल रंग का है। स्विट्ज़रलैंड रेल कंपनी के प्रवक्ता रेटो कोरमैन ने कहा कि उनकी कंपनी को गर्व है कि एप्पल जैसी नामी कंपनी ने उनके 68 साल पुराने डिज़ाइन को चुना लेकिन उन्हें इसकी इजाज़त लेनी चाहिए थी।
कोरमेन ने कहा कि वे एप्पल से मिलकर एक मित्रवत समाधान निकालेंगे और चाहेंगे कि एप्पल इसके लिए उन्हें उचित मुआवज़ा भी दे। एप्पल के साथ यह पहली बार हुआ है कि किसी प्रतिष्टित कंपनी ने उस पर डिज़ाइन कॉपी करने का आरोप लगाया है क्योंकि अब तक तो एप्पल दूसरी कंपनियों पर ऐसे आरोप लगाता रहा है। खबरों के मुताबिक एपप्ल के अधिकारी जल्द ही रेल कंपनी से मुलाकात करने वाले हैं।






