डोकोमो का कमाल, ग्राहकों के लिए फ्री हुई रोमिंग!
बिजनेस ब्यूरो
| May 22, 2012, 21:55PM IST
टाटा डोकोमो ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों को रोमिंग चार्ज से छुटकारा दिलाने के लिए एक नया प्लान पेश किया है। यह प्लान जीएसएम और सीडीएमए प्री पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के तहत डोकोमो ग्राहको को 46 रुपए से रिचार्ज करवाना होगा और पूरे भारत में टाटा डोकोमो नेटवर्क पर फ्री रोमिंग का मजा उठा पाएंगे। प्लान में होम जोन में कॉल रेट 1.2 पैसा प्रति सेकंड और वैधता 60 दिन होगी। टाटा डोकोमो ग्राहक काफी समय से इस तरह के प्लान की मांग कर रहे थे। जिसे कंपनी ने पूरा कर दिया। उम्मीद की जा रही है कि डोकोमो के बाद दूसरी कंपनियां भी इस तरह का कदम उठा सकती हैं।