जेडटीई ने 26 दिसंबर को चीन के फैबलेट मार्केट में हुवैई के एसेंड डी2 के साथ स्पर्धा में उतरने के लिए नए जेड5 फैबलेट की घोषणा की थी। इस न्यूबिया जेड5 में 1920x1080 पिक्सल के रिजॉल्युशन के साथ 5 इंच का डिस्प्ले, 1.5 गीगाहट्र्ज का क्वोड कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रेम और 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी। फोन एंड्रॉइड 4.1 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम और कोनिका मिनोल्टा के 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ होगा।