ब्लैकबेरी 10 स्मार्टफोन
कनाडा की कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) भी इस साल बाजार में अपने नए टचस्क्रीन ब्लकबेरी फोन और नए ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस)के साथ कमबैक करने को तैयार है। नए ओएस में अभी तक के बेस्ट फीचर मौजूद हैं। ब्लैकबेरी मैसेंजर में फेस-टू-फेस वॉइस कॉलिंग और स्क्रीन शेयरिंग फीचर शामिल है। इसमें प्रीडिक्टव टाइपिंग ऑफ टेस्ट के साथ फोन से टीवी में आसानी से ट्रांसफर होने वाली वीडियो फेसिलिटी भी शामिल है। यह स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम 30 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है।