एप्पल आईफोन 5 एस
एप्पल हर साल फोन लॉन्च करता है। पिछले साल आईफोन-5 की लॉचग के बाद यह कंपनी नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है जिसे आईफोन 5 एस नाम दिए जाने की उम्मीद है। आईफोन5 पार्ट.नेट के एडमिनिस्ट्रेटर फोरम ने बीते साल ही इसके कुछ पिक्चर्स पोस्ट किए थे। यह नया फोन और ज्यादा स्लिम होने के साथ नेक्स्ट जनरेशन अल्ट्रा थिन आईजीजेडओ डिसप्ले वाला है। रिपरेट्स के मुताबिक एप्पल आईजीजेडओ पैनल प्रोडक्शन कैपेसिटी इस्टीमेट 2013 पर शार्प के साथ बातचीत भी कर रहा है। इस फोन के नेक्स्ट लेवल ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ रन करने की उम्मीद है। फोन के इस साल गर्मियों में आने की उम्मीद है।