जी हां, नोकिया ने अभी इस मोबाइल को लॉन्च नहीं किया है लेकिन इसकी कुछ डिटेल्स लीक हो गई हैं। नोकिया 610 दुनिया का सबसे सस्ता विंडोज आधारित मोबाइल हो सकता है। आपको बता दें कि विंडोज आधारित मोबाइल काफी मंहगे होते हैं नोकिया के लूमिया 710 की कीमत 15000 रुपए के आसपास है। हाई एंड विडोज मोबाइल में नोकिया लूमिया 800 और एचटीसी रडार जैसे मोबाइल ही इस लिस्ट में शामिल हैं। जिनकी कीमत 20,000 रुपए से ज्यादा है।
किसी भी कंपनी के सस्ते विडोंज मोबाइल बाजार में उपलब्ध नहीं है जिसकी कीमत 10,000 रुपए से कम हो लेकिन नोकिया लूमिया 610 की कीमत 7500 रुपए के आसपास कंपनी तय कर सकती है। जानकारों का मानना है कि कंपनी अगर किसी टेलीकॉम प्रोवाडर एयरटेल या वोडाफोन से समझौता कर ले तो यह मोबाइल किसी स्कीम के साथ ग्राहकों को मुफ्त भी मिल सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी नोकिया 610 का बजट मॉडल भी बाजार में पेश कर सकती है जिसकी कीमत और भी कम होने की संभावना है।
Related Articles: