PICS: स्मार्ट होता जा रहा है 150 साल पुराना ये अविष्कार
Dainikbhaskar.com
| Aug 28, 2012, 00:40AM IST

गैजेट दुनिया में नए फोन, टैब और कंप्यूटर के अलावा भी बहुत से ऐसे प्रोडक्ट आ रहे हैं जो आपकी लाइफ को स्मार्ट लाइफ में तब्दील कर देंगे। स्मार्ट कंप्यूटर, स्मार्ट फोन के बाद अब स्मार्ट रुप दिया गया है 150 साल पुराने और शायद दुनिया के सबसे ज़रूरी अविष्कार यानी आपकी कलाई की घड़ी को। पेबल , मोटोरोला, सोनी और एप्पल जैसे कई दिग्गज इन दिनों स्मार्टवॉच बनाने में लगे हैं। स्मार्टवॉच जो घड़ी से कुछ ज़्यादा स्मार्ट हैं, वक्त बताने के अलावा आपके फोन, एसएमएस और आपको संगीत सुनाना सभी काम आपकी कलाई पर बंधी यह घड़ी ही करेगी।
आइए, आपको बताते हैं बाज़ार में आ रही कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में।






